खेल
23-Jan-2023
...


ऋषभ के शीध्र स्वस्थ होने प्रार्थना की उज्जैन (ईएमएस)। भारतीय टीम के कुछ क्रिकेटर आज यहां बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे। इन क्रिकेटरों ने यहां होने तड़के वाली भगवान शिव की भस्म आरती में भी भाग लिया। भारतीय टीम सीरीज के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय के लिए शनिवार को इंदौर पहुंची थी जिसके बाद कुछ क्रिकेटर उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इन क्रिकेटरों ने बाबा महाकाल से अपने साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। दर्शनों के लिए आये क्रिकेटर भगवान शिव की भस्म आरती में भी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने इस दौरान पारंपरिक पोशाक धोती और अंगवस्त्रम पहना। खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर शामिल थे। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्होंने भगवान शिव से अपने साथी खिलाड़ी ऋषभ के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। गौरतलब है कि ऋषभ गत माह 30 दिसंबर को एक सड़के हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गये थे। इसके बाद से ही वह अस्पताल में हैं। उनके घुटने की सर्जरी हुई है और इसी कारण उनके करीब छह माह तक खेल से दूर रहने की उम्मीद है। सूर्यकुमार ने कहा हमने ऋषभ के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उनकी वापसी हमारे लिए बहुत अहम है। हम पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत चुके हैं उनके खिलाफ अब फाइनल मैच जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। गिरजा/ईएमएस 23जनवरी 2023