ट्रेंडिंग
12-Feb-2024
...


-बीजेपी में जा सकते हैं अशोक चव्हाण मुंबई,(ईएमएस)। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में पू्र्व सीएम के इस्तीफे के तौर पर कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी अनुसार, अशोक चव्हाण ने बुधवार दोपहर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से भेंट की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर बातचीत हुई, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा, कि ‘मैं 12 फरवरी 2024 की दोपहर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपता हूं।’ गौरतलब है कि अशोक चव्हाण नांदेड विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। पिछले काफी दिनों से उनकी पार्टी से नाराजगी चल रही थी और ऐसे में खबर यही है कि वो अब भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों की मानें तो, अशोक चव्हाण ओर राहुल नार्वेकर की मुलाकात के बाद भाजपा में भी हलचल शुरू हो गई। आपको बतला दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस को हाल ही में लगा यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले राज्य के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी भी कांग्रेस से अपना 48 साल पुराना नाता तोड़ चुके हैं। दरअसल शनिवार को उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ अजित पवार की नेतृत्व वाली एनसीपी में चले गए। इसके बाद अब अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को झटका दे दिया है, इसलिए कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव आते-आते और नेता भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं, इससे न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा में उथल-पुथल देखी जा रही है। हिदायत/12फरवरी24