क्षेत्रीय
13-Feb-2024
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस में भाजपा द्वारा गांव चलो घर चलो अभियान के तहत घर-घर दस्तक देकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा योजनाओं का लाभ उठाने हेतु आम जनता को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा वार्ड क्रमांक 14 के बूथ अध्यक्षों, संयोजक, सहसंयोजक सहित सभी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व BJP नेत्री सुश्री ऋतु चौरसिया प्रवास प्रभारी ने किया। उन्होंने बताया कि गांव चलो घर चलो अभियान के तहत महिला स्व-सहायता समूह की बहनो, परिवार के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, समाज प्रमुखों, मेधावी छात्रों, पूर्व सैनिकों आदि से संपर्क कर अभियान के अंतर्गत गतिविधियों को संपादित किया गया। इस अवसर पर पंप हाउस में निवासरत समाजसेवी विनोद सिन्हा को भाजपा नेत्री सुश्री ऋतु चौरसिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद रामकिशोर यादव, सहसंयोजक सतीश केसरवानी, चंद्रहास यादव, राजेंद्र राठौड़, नितेश सिंह, गंगापुरी, संतोष साहू, गीता चौहान, प्रजापति व हेमंत साहू की उपस्थिति में पुरस्कृत व्यक्तियों को सम्मानित करने की कड़ी में विनोद सिन्हा के निवास पर शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी VINOD सिन्हा ने BHAJAPA नेत्री सुश्री ऋतु चौरसिया सहित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।