क्षेत्रीय
01-Mar-2024
...


भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के शाहपुरा थाना इलाके में शादी के दौरान डांस करते हुए मामूली विवाद को लेकर गुस्साये दोस्तो ने एक युवक पर छूरे से वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया है कि हथियार का गहरा वार मृतक की जांघ पर लगा था, जिससे ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर मल्टी शाहपुरा में रहने वाला 21 वर्षीय अभिषेक भामरे पिता कृपाराम भामरे निजी काम करता था। बीती रात वह शाहपुरा स्थित भीमराव अंबेडकर कम्युनिटी हॉल में एक शादी की पार्टी में शामिल होने गया था। हॉल में रात करीब 11 बजे के सभी लोगो के साथ अभिषेक भी डांस कर रहा था। उसके पास ही छोटा जाडू, शिवा बोना, साहिल सेंडा और साहिल लाला भी नाच रहे थे। चारों अभिषेक के परिचित भी है। डांस करते समय अभिषेक की अंगूठी एक परिचित यवुक टी शर्ट में फंस गई जिससे उस युवक की शर्ट में छेद हो गया। इस बात को लेकर छोटा जाडू के बीच कहासुनी होने लगी। उस समय अन्य लोगों ने समझाइश देते हुए विवाद शांत करा दिया। बाद में रात करीब 2 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद अभिषेक वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसे चार आरोपियो ने घेर लिया और गालीगलौज करते हुए मारपीट करनी शुरु कर दी। इसी बीच एक आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकालकर अभिषेक पर वार कर दिया। चाकू का वार अभिषेक की जांच में लगने से गहरा घाव हो गया और वह जमीन पर गिर गया। उसके गिरने के बाद आरोपी वहॉ से भाग गये। हंगामे की आवाजे सुनकर आसपासा के लोग बाहर आए और अभिषेक को इलाज के लिये जय प्रकाश अस्पताल पहुंचाया जहॉ कुछ देर बाद ही अभिषेक ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि चाकू लगने से अभिषेक की जांच की नस कट गई थी। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला कायम कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। जुनेद / 1 मार्च