राष्ट्रीय
03-Mar-2024
...


- मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने की कार्यवाही - माधवी मिश्रा धनबाद की नई उपायुक्त नियुक्त धनबाद (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को धनबाद कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कार्रवाई करते हुए डीसी वरुण रंजन को पद से हटा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड दौरे के दौरान 35,747 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी थी। बताया जा रहा है कि वरुण रंजन की गलती के कारण धनबाद में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन और मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीऑफ नहीं कर पाए थे। सीऑफ के लिए जाने के क्रम में एक वाहन खराब हो गया था, जबकि दूसरा वाहन डीसी समय पर उपलब्ध नहीं करा पाए, जिसके बाद चम्पई सरकार ने डीसी वरुण रंजन को पद से हटते हुए झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची का प्रबंध निदेशक बनाया है। उनके स्थान पर डीसी के पद पर 2015 बैच की आइएएस अधिकारी माधवी मिश्रा को धनबाद का नया उपायुक्त बनाया गया हैं। -वरुण रंजन की कार्यशैली विवादों में वरुण रंजन अपने कार्यकाल में कोई छाप नहीं छोड़ सके। उनकी कार्यशैली भी हमेशा से विवादों में रही है। अफसरों की शिकायत थी कि वह घंटों मीटिंग करते है जिससे अफसरों को काम करने का समय नहीं मिल पाता था।