ज़रा हटके
24-Mar-2024
...


-लिस्ट देखते ही चकराया लडके का सिर, बोला- सिंगल ही ठीक हूं हांगज़ाउ (ईएमएस)। हाल ही में चीन के एक शख्स के साथ ऐसा कुछ हुआ कि उसने शादी का सपना ही देखना बंद कर दिया। यहां लड़की से पहली ही मुलाकात में लड़का इतना इम्प्रेस हो चुका था कि उसने शादी का पूरा मन बना लिया था। फिर लड़की ने कम्प्यूटर पर बाकायदा शीट बनाकर उसे ऐसा कुछ भेजा कि शादी के सपने सजा रहा शख्स भाग खड़ा हुआ। जानकारी के मुताबिक हांगज़ाउ का रहने वाला एक 35 साल का शख्स अपने लिए लड़की की तलाश में था। वो दिखने में अच्छा है, दो फ्लैट्स का मालिक है और साल में 14,000 डॉलर यानि करीब 12 लाख रुपये कमाता है। उसने मैचमेकिंग एजेंसी के ज़रिये अपने लिए लड़की चुनी और उससे मिलने के बाद काफी खुश भी था। उसका शादी का मन लगभग बन ही चुका था कि उसे लड़की की तरफ एक वर्ल्ड डॉक्यूमेंट मिला। इसे खोलने के बाद लड़का हैरान रह गया। लड़के ने इसमें बाकायदा लिस्ट बनाकर हर महीने का खर्च उसे बताया था, जो लगभग 1 लाख 17 हज़ार था। इसके अलावा माता-पिता के इलाज का खर्च, बच्चों के पालने का खर्च भी बताया गया था। लड़की का कहना था कि उसे इसके बारे में जानना चाहिए क्योंकि वो अपने पैरेंट्स के साथ रहता है और उसे रोज़ के खर्चों का अंदाज़ा नहीं है। इतना ही नहीं लड़की ने ये भी कहा कि उसे अपनी आय दोगुनी यानि 24 लाख तक कर लेनी चाहिए। इतना सब कुछ देखने के बाद लड़के का दिमाग चकरा गया और उसे फटाफट लड़की को रिजेक्ट कर दिया। उसका कहना था कि उसे सीधे-सादे तौर पर प्यार चाहिए था, इतना कैलकुलेशन नहीं। बता दें कि ज़िंदगी के एक पड़ाव पर वो उम्र आती है कि लोग शादी करके घर बसाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले एक अच्छे पार्टनर की तलाश होती है। पहले इसका ज़िम्म जहां माता-पिता उठाते थे, वहीं अब खुद लड़के-लड़कियां डेटिंग ऐप्स के ज़रिये पार्टनर ढूंढते हैं। हालांकि इस दौरान कभी उन्हें कुछ अच्छे तो कुछ बुरे एक्सपीरियंस भी होते हैं। सुदामा/ईएमएस 24 मार्च 2024