ज़रा हटके
26-Mar-2024
...


-इसे पुकारा जाता है दानव मछली के नाम से भी नई दिल्ली (ईएमएस)। हम आपको दुनिया की स‍बसे हिंसक मछली के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके दांत खंजर जैसे हैं और जो खूंखार मगरमच्‍छों का शिकार करने के लिए जानी जाती है। यह इतनी खतरनाक है कि सिर्फ 30 सेकेंड में मगरमच्‍छों की हड्ड‍ियां तक चबा जाती है। इसे दानव मछली के नाम से भी पुकारा जाता है।एक इंस्‍टाग्राम एकाउंट पर इस मछली का वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों ने इसका नाम जानना चाहा। ये भी कि ये मछली आखिर मिलती कहां है? तो आइए हम बताते हैं। इस मछली का नाम टाइगर फिश है। इसे दुनिया की सबसे हिंसक मछली माना जाता है। इसका ये नाम इसकी हिंसक प्रवृत्‍त‍ि और शक्‍ल-ओ-सूरत के कारण ही रखा गया है। यह बाघों की अपना मुंह खोलती है। इस के दांत टाइगर की तरह ही खूंखार नजर आते हैं।अफ्रीका के मीठे पानी में पाई जाने वाली यह मछली काफी तेज होती है। यह इंसानों का शिकार करने में तो माहिर होती ही है, मगरमच्‍छ जैसे भारी और खतरनाक जानवरों को भी यह पलभर में खा जाती है। इस शक्तिशाली मछली के अंदर अपने आपपास उपस्थित मांस को सूंघने का अद्भुत सेंस होता है। यह आसानी से मांस और हड्ड‍ियों को खा सकती है। इसीलिए यह किसी से डरती भी नहीं। इसका साइंटिफिक नाम हाइड्रोसायनस गोलिथ है। टाइगर फिश की तमाम प्रजातियां पाई जाती हैं। गोलिथ टीगरफीस अपने कुनबे की सबसे बड़ी मछली है। यह 49 किलो तक हो सकती है। इसकी त्‍वचा का रंग पीछे की तरफ ऑलिव और अंदर की ओर सिल्‍वर होता है। अपने विशाल आकार और वजन से यह शिकार को डराती है। इसके दांत रेजर की तरह बिल्‍कुल शार्प होते हैं। ये आसानी से 10 से 15 साल तक जीवित रहती है।कांगो, लुअलाबा के अलावा अफ्रीका की तमाम झीलों में ये पाई जाती है। ताजे पानी में रहना पसंद करती है। सुदामा/ईएमएस 26 मार्च 2024