ट्रेंडिंग
28-Mar-2024
...


चंडीगढ़ (ईएमएस)। हरियाणा की रहने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने गुरुवार को भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाया। सावित्री के साथ पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीमा जिंदल, जगदीश जिंदल, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद रावल समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए। सावित्री जिंदल ने कहा कि मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के अंदर राम और भरत का रूप दिखता है। मनोहर लाल ने खुद की कुर्सी छोडक़र नायब सिंह सैनी को दे दी। इससे बड़ी मिसाल और क्या हो सकती है। ओमप्रकाश जिंदल 1991 में राजनीति में आए थे। उनकी मृत्यु के बाद 2005 में वह खुद हिसार की सेवा के लिए राजनीति में आईं। हिसार को सदैव परिवार का सदस्य माना है। वह सभी के साथ मिलकर भाजपा की नीतियों के प्रचार करेंगे। एक बार फिर से हरियाणा में भाजपा सरकार लाने का प्रयास करेंगे।