खेल
29-Mar-2024
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को फ्रेंचाइजी के लिए उनके 100वें मैच पर विशेष जर्सी दी गई। पंत दिल्ली स्थित फ्रेंचाइजी के लिए 100 इंडियन प्रीमियर लीग मैचों में भाग लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं। दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना के 15 महीने बाद पंत क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। चोट के कारण वह आईपीएल 2023 और 2023 वनडे विश्व कप भी नहीं खेल पाए थे। वह जब आईपीएल 2024 में अपने पहले मैच के लिए मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरे तो दर्शक भी उन्हें देखकर भावुक हो उठे थे। दर्शकों ने खड़े होकर उनका तालियों से स्वागत किया था। बहरहाल, दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को स्पैशल जर्सी देने की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक आईपीएल मैच 100 - ऋषभ पंत 99 - अमित मिश्रा 87- श्रेयस अय्यर 82 - डेविड वार्नर 79 - वीरेंद्र सहवाग किसी टीम के लिए 100 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स : सुरेश रैना मुंबई इंडियंस : हरभजन सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे सनराइजर्स हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत पंजाब के लिए किसी ने 100 मैच नहीं खेले बहरहाल, पंत ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा कि मुझे लगता है कि जिस तरह से मैं अपने नियमों को देखता हूं, मैं हर चीज पर अपना 200% देने की कोशिश करता हूं। मैं चीजों और नतीजों को इसी तरह देखता हूं, जाहिर तौर पर यह मायने रखता है। लेकिन साथ ही आप उस बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। आप प्रक्रिया जारी रखें, जो भी आपके लिए काम कर रहा हो। और आप उस पर अड़े रहते हैं, अंत में, जब आप अपना 200 प्रतिशत देंगे तो जो भी आएगा, उसे वैसे ही लिया जाएगा। सिराज/29मार्च24 ---------