खेल
03-Apr-2024
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अभी एक मूल्यांकन शिविर में भाग ले रहे हैं। ये शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) परिसर में चल रहा है। इसमें सविता पूनिया और फारवर्ड वंदना कटारिया जैसी अनुभवी खिलाड़ियों सहित 60 खिलाड़ी शामिल हैं। इस शिविर के बाद ट्रायल्स होंगे जिसके आधार पर राष्ट्रीय टीम के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों का चयन होगा। इस शिविर में कोच पद की जिम्मेदारी अंकिता बीएस के पास है। यानेक शोपमैन के इस्तीफे के बाद वहीं भारतीय टीम का मार्गदर्शन कर रही हैं। भविष्य के कोचिंग शिविर और अंतरराष्ट्रीय दौरों के लिए संभावित खिलाड़ियों के चयन के लिए 6 और 7 अप्रैल को ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। हॉकी इंडिया ने अपने एक बयान में कहा,‘‘ पुणे में हाल में संपन्न हुई सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर 60 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर करीबी नजर रखी जाएगी और फिर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।’’ महिला हॉकी टीम के ककी कोच अंकिता बीएस को रिपोर्ट करेंगे जिन्हें यानेक शोपमैन के त्यागपत्र के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिविर के लिए चुने गए खिलाड़ियों में कई नए चेहरे भी शामिल हैं। गिरजा/ईएमएस 03 अप्रैल 2024