खेल
14-Apr-2024
...


लखनऊ (ईएमएस)। दिल्ली कैपिटल्स के लिए 22 साल के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया। जेक फ्रेजर को आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को रूप में दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा था। अपने आईपीएल करियर की दूसरी ही गेंद पर जेक फ्रेजर ने छक्के से अपना खाता खोला। उनका दूसरा स्कोरिंग शॉट भी छक्का था। उनका दूसरा छक्का 96 मीटर लंबा था। युवा विदेशी बल्लेबाजों के लिए भारतीय सरजमीन पर में आकर रन बनाना इतना आसान नहीं होता। कई बल्लेबाज आते हैं लेकिन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट जाते हैं। लेकिन जेक फ्रेजर के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने आईपीएल के सबसे कंजूस गेंदबाजों में शामिल क्रुणाल पंड्या की ही खबर ले ली। क्रुणाल के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ने के साथ ही उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों पर डेब्यू मैच में ही फिफ्टी ठोक दी। जेक फ्रेजर ने 35 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। लेकिन यह सिर्फ ट्रेलर है। मैकगर्क इससे कहीं ज्यादा खतरनाक बैटिंग कर सकते हैं। प्रोफेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड मैकगर्क के ही नाम है। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में शतक ठोका था। उसके पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने आईपीएल में 30 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। अब उनके आईपीएल में आने यह यह रिकॉर्ड भी खतरे में है। लखनऊ की पिच पर गेंदबाजों के लिए भी मदद थी। इसके बाद भी मैकगर्क ने तेजी से रन बनाए। आशीष/ईएमएस 14 अप्रैल 2024