राज्य
18-Apr-2024


मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री, वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री एवं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 19 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे भोपाल(ईएमएस)। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेष के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो व नर्मदापुरम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो, दमोह एवं पन्ना, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी रीवा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मैहर, सतना, बिरसिंहपुर, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल दमोह एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा दमोह प्रवास पर रहेंगे। - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अप्रैल को खजुराहो व नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11.55 बजे खजुराहो विमानतल जिला छतरपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12.55 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवानी करेंगे। डॉ. यादव शाम 4 बजे होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के सोहागपुर में स्थानीय कार्यक्रम और शाम 5.05 बजे इटारसी में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 19 अप्रैल को दमोह एवं खजुराहो प्रवास पर रहेंगे। दोपहर 2 बजे दमोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ जनसभा में शामिल होंगे। शाम 6 बजे पन्ना जिले के गुन्नौर के विभिन्न मंडलों में जनसंपर्क कर संवाद करेंगे। - भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी 19 अप्रैल को रीवा में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। - प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 19 अप्रैल को मैहर एवं सतना जिले के प्रवास पर रहेंगे। आप प्रातः 11 बजे मैहर एवं दोपहर 1 बजे सतना में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे बिरसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। - प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल 19 अप्रैल को दमोह प्रवास पर रहेंगे। - भाजपा के न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा 19 अप्रैल को दमोह प्रवास पर रहेंगे। - अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य 19 अप्रैल को अशोक नगर जिले में रात्रि 8.30 बजे विधानसभा टोली के साथ बैठक में शामिल होंगे। हरि प्रसाद पाल / 18 अप्रैल, 2024