ट्रेंडिंग
19-Apr-2024
...


लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 102 सीटों पर हो रहा मतदान नई दिल्ली(ईएमएस)। देश में लोकतंत्र के महापर्व का आज से शुरुआत हो गई है। लोकसभा की कुल सीटों में से 19 फीसदी सीटों पर प्रथम चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरु हुआ है। कुल सात चरणों में हो रहे चुनाव के आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा और नतीजे 4 जून को आएंगे। इस तरह कुल 44 दिनों तक लोकतंत्र का यह पर्व चलता रहेगा। जिसकी शुरुआत लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान से हुई है। सुबह 7 बजे से शुरु हुए इस मतदान में सबसे अव्वल पश्चिम बंगाल रहा। जहां के 33.56 प्रतिशत मतदाताओं ने सुबह 11 बजे तक अपना अमूल्य वोट दे दिया है। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही मतदाताओं की पोलिंग बूथ पर कतारें लगना शुरु हो गईं, जहां कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान राजस्थान 22.51 अंडमान निकोबार 21.82 अरुणाचल प्रदेश 18.74 असम 27.22 बिहार में 20.42 छतीसगढ़ 28.12 जेएंडके 22.60 लक्षद्वीप 16.33 मप्र 30.46 महाराष्ट्र 19.17 मणिपुर28.19 मेघालय 31.65 मिजोरम26.56 नागालैंड 22.82 पांडुचेरी 28.10 सिक्किम21.20 तमिलनाडु 23.72 त्रिपुरा 33.86 उत्तर प्रदेश 25.20 उत्तराखंड 24.83 पश्चिम बंगाल 33.56 वीरेन्द्र विश्वकर्मा/ईएमएस 19 अप्रैल 2024