खेल
20-Apr-2024
...


मुम्बई (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जुलाई में अमेरिका में होने वाली मेजर क्रिकेट लीग में खेलते हुए दिखेंगे। मैक्सवेल आईपीएल 2024 सत्र के बीच में ही शारीरिक और मानसिक थकान का हवाला देकर इससे अलग हो गये हैं। वह इस आईपीएल सत्र में गेंद और बल्ले से विफल रहे थे। मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा था। इसके बाद भी मैक्सवेल को मेजर लीग टीम वॉशिंगटन फ्रीडम ने अपनी टीम में शामिल किया है। ये लीग टी20 विश्व कप के बाद अमेरिका में खेली जाएगी। वॉशिंगटन फ्रीडम टीम में ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ भी खेलेंगेहैं। वहीं, टीम के कोच रिकी पोंटिंग होंगे। ये लीग 4 जुलाई से शुरू होगी। ये इस लीग का दूसरा सीजन होगा।वहीं आईपीएल से ब्रेक को लेकर मैक्सवेल ने कहा, मुझे कुछ दिन आराम की जरूरत पड़ेगी। मैं यहां पर अब भी हूं और यही ट्रेनिंग करूंगा। मैं अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का प्रयास करुंगा।अगर मेरे लिए जगह होगी तो मैं जरूर उपलब्ध रहूंगा। मैं खेल से कुद समय बाहर रहने के बाद वापसी के प्रयास करुंगा। मैक्सवेल का प्रदर्शन इस आईपीएल सत्र में अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 6 पारियों में केवल 32 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 5.33 का रहा है जबकि पिछले साल मैक्सवेल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। मैक्सवेल ने पिछले साल 14 मैचों में 400 रन बनाए थे। उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए थे। उनका सबसे अधिक स्कोर 77 का रहा था और औसत 33 के आस पास का रहा है। मैक्सवेल को 11 करोड़ में आरसीबी ने साल 2022 में बरकरार रखा था। गिरजा/ईएमएस 20 अप्रैल 2024