अंतर्राष्ट्रीय
20-Apr-2024
...


टोक्यो (ईएमएस)। लग्जरी ब्रांड के सामान को खरीदने वाले, इन दिनों जापान जाकर लग्जरी ब्रांड के समान को खरीद रहे हैं। इटली, फ्रांस के नागरिक बड़ी संख्या में जापान पहुंच रहे हैं। वहां पर भारी भरकम डिस्काउंट के साथ लग्जरी ब्रांड आसानी से मिलते हैं। अमेरिका की तुलना में लगभग 30 फ़ीसदी तक डिस्काउंट में जापान में लग्जरी ब्रांड उपलब्ध हो जाते हैं। अमेरिका, चीन, मध्य पूर्व एशिया के देशों के नागरिक पर्यटन के लिए अब जापान को पसंद कर रहे हैं। जापान में प्रादा कंपनी के लग्जरी ब्रांड के उत्पाद 41 फ़ीसदी, लुई विन्ता के लग्जरी ब्रांड के उत्पाद 31 फीसदी तथा गुची कंपनी के उत्पादों की बिक्री जापान में 32 फ़ीसदी तक बढ़ गई है। टोक्यो के सबसे बड़े शॉपिंग जोन गिंजा की सड़कों पर ज्यादातर पर्यटक ड्यूटी फ्री कीमतों पर जापान से लग्जरी ब्रांड खरीद रहे हैं। भारतीय पर्यटकों की संख्या जापान में बड़े पैमाने पर बढ़ रही है। भारत से जाने वाली पर्यटकों की संख्या बढ़ी जापान के राष्ट्रीय पर्यटन संगठन की रिपोर्ट के अनुसार मार्च में 30 लाख से अधिक पर्यटक जापान पहुंचे हैं। पिछले साल की तुलना में 70 फ़ीसदी अधिक है। अकेले दक्षिण कोरिया से 6,63,000 पर्यटक जापान पहुंचे हैं। इसके बाद यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम और भारत सहित 17 अन्य देशों के पर्यटक बड़ी संख्या में जापान पहुंच रहे हैं। भारत से जापान जाने वाले पर्यटकों की संख्या भी 53 फ़ीसदी बढी है। जो भी पर्यटक जापान पहुंचते हैं उनमें से अधिकांश लग्जरी ब्रांड के समान को खरीदतें हैं। एसजे/ 20 अप्रैल 24