खेल
21-Apr-2024
...


मैड्रिड (ईएमएस)। स्पेन की महिला टेनिस स्टार गार्बाइन मुगुरुजा ने खेल को अलविदा कह दिया है। 30 साल की मुगुरुजा पिछले काफी समय से खेल से दूर थीं। इसी कारण उन्होंने अचानक ही ये कदम उठाया है। वह दो बार मेजर चैम्पियनशिप जीती हैं। 2015 विम्बलडन के अलावा वह 2020 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उप विजेता रही थीं।वह जनवरी 2023 के बाद से खेल से बाहर हैं इसी कारण इस खिलाड़ी की लय भी पहले वाली नहीं रही। इस पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने कहा कि मुझे लगता है कि अब संन्यास लेने और नई राह पकड़ने का समय आ गया है। मुगुरुजा ने साल 2016 फ्रेंच ओपन फाइनल में सेरेना विलियम्स और साल 2017 विम्बलडन फाइनल में वीनस विलियम्स को हराया था। वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जो दोनों विलियम्स बहनों को हराने में सफल हुई हैं। उन्होंने अपनी करियर में 10 खिताब रहे हैं। मुगुरुजा महिला टेनिस स्पेन की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रही हैं। उन्हें साथ खिलाड़ियों ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। गिरजा/ईएमएस 21 अप्रैल 2024