क्षेत्रीय
22-Apr-2024
...


* 5 मई तक के लिए मिला पर्मानेंट रोजगार कोरबा (ईएमएस) कोरबा लोकसभा सीट पर इस बार चुनावी दंगल कुछ खास हो चला है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने मुकाबले में इस बार महिलाओं को टिकट दिया है। दोनों ही पार्टियां प्रचार में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर हाईटक प्रचार हो रहा है। पार्टियों ने जीत के लिए वार रुम तक बनाए हैं वहीं कोरबा में रिक्शा चलाने वाले मजदूर भी अब इस प्रचार की जंग में कूद पड़े हैं। कांग्रेस पार्टी ने रिक्शा चलाने वाले लोगों के रिक्शे में अपने प्रचार का बोर्ड बांध दिया है। ये मजदूर शहर में घूम-घूम कर प्रचार का काम कर रहे हैं। बिना सवारी के शहर में प्रचार करने का जहां इनको पैसा मिल रहा है वहां बिना सवारी बिठाए रिक्शे को खीचने में इनको मेहनत नहीं करनी पड़ रही है। प्रचार का ये नया रंग लोगों को भी खूब भा रहा है। सामान्य दिनों में बोझ ढोकर हाथ रिक्शा खींचने वाले मजदूरों का बोझ जरूर काम हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी ने लगभग दर्जन भर हाथ रिक्शा वाले दिहाड़ी मजदूरों को प्रचार का काम सौंपा है। जिन्हें हाथ रिक्शा पर फ्लेक्स रखकर शहर के अलग-अलग रूटों में घूमने की जिम्मेदारी दी गई है। रिक्शा के पीछे फ्लेक्स रखकर ये दिनभर शहर में चक्कर लगाते हैं। लाउडस्पीकर पर गाना भी चलता रहता है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सभी मजदूरों को अलग-अलग रूट पर प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 22 अप्रैल / मित्तल