ज़रा हटके
23-Apr-2024
...


खूबसूरत दिखने वाले जीव खतरनाक भी होते हैं नई दिल्ली,(ईएमएस)। कुदरत ने इस खूबसूरत धरती को अनेक चीजों, रंगों और जीव जंतुओं से नवाजा है। इस धरती पर कुदरत ने कुछ ऐसी चीजें वह जानवर पैदा किए हैं जिनके बारे में इंसान जानने के लिए लालायित रहता है और कुछ जीव जन्तू ऐसे भी होते हैं जो देखने में लगते ही नहीं है कि यह एक जानवर है लेकिन वह खतरनाक भी साबित होते हैं। खासतौर पर समुद्र में मिलने वाले बहुत से जीव ऐसे हैं, जो बेहद खूबसूरत होते हैं लेकिन वह खतरनाक भी होते हैं और हम उन्हें जानते-पहचानते नहीं। एक ऐसे ही खूबसूरत जीव के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिसकी तस्वीर आपके सामने रख रहे हैं, जिसे आपको पहचानना है। अगर आप इसे पहचान गए तो समझिए कि आप वाइल्डलाइफ के बारे में बहुत जानकारी रखते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा कि एक नीले, बैंगनी और गुलाबी रंग की गोल सी चीज़ दिखाई दे रही है। उसके आस-पास चमकती हुई लाइनें नजर आ रही हैं, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है। हालांकि ये खूबसूरत चीज़ कुछ और नहीं बल्कि एक समुद्री जीव है। आपको बता दे कि यह समुद्र में पाई जाने वाली जेलीफिश यानी मछली है इसकी खास बात यह है कि यह रात में चमकती ही हैं लेकिन इस खास जेलीफिश को फायरक्रैकर जेली भी कहते हैं क्योंकि ये दीपावली पर चलाने वाली चकरी की तरह नहर आती है। इसका नाम हैलिट्रेफेस मासी जेली है। इस हैलिट्रेफेस मासी जेली हैलिट्रेफेस फैमिली से है। यह फिश 4000-5000 फीट की गहराई में पाई जाती हैं। ये एक दुर्लभ जीव हैं और अपने अनोखी बनावट के चलते ये बहुत लोकप्रिय भी हैं। इस जेलीफिश में जहर नहीं होत है और इसे रात में देखा जा सकता है और यह पानी में एक दिवाली वाले पटाखे की तरह जलती हुई और बेहद खूबसूरत नजर आती है। सिराज/ईएमएस 23 अप्रैल 2024