राज्य
23-Apr-2024
...


- रातभर पुलिस ने रुककर कराई शादी गोरखपुर (ईएमएस)। गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी में बरातियों को मछली नहीं मिलने पर जमकर मारपीट हो गई। मार पीट के साथ साथ दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। जिसमें चार लोगों को गंभीर चोटें भी आई। सूचना पाकर जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो आरोपी बराती फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ने अपनी निगरानी में शादी संंपन्‍न कराई। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में गोरखनाथ रामपुर नयागांव आई बारात पहुंची थी। वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष का धूमधाम से स्वागत किया। द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद लड़की वाले आगे की तैयारी कर रहे थे। तभी कुछ बराती खाने में मछली नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए। उन्होंने लड़की के भाई पर खाने की थाली फेंक दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और ईंट पत्थर चले। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी बाराती फरार हो गए। गुलरिहा पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत कराया और रातभर रुककर शादी सभी रस्मे पूरी कराई।