राज्य
23-Apr-2024
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो जाएगा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा आने वाले दिनों में लू चलने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) उत्तर पश्चिम भारत के करीब पहुंचेगा लेकिन इसका राजधानी पर कोई असर नहीं होगा। इसलिए आने वाले सप्ताह में दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और वर्षा की भी कोई भविष्यवाणी नहीं है।उन्होंने कहा कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) उत्तर पश्चिम भारत के करीब पहुंचेगा लेकिन इसका राजधानी पर कोई असर नहीं होगा। इसलिए आने वाले सप्ताह में दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और वर्षा की भी कोई भविष्यवाणी नहीं है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2023 में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 14 अप्रैल को 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2022 में यह 43.5 डिग्री सेल्सियस था। 2021 में 42.2 एवं 2020 में 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। आंकड़ों के अनुसार, इस गर्मी के मौसम में अभी तक का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो 20 अप्रैल को दर्ज किया गया था। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली/ ईएमएस/23/ अप्रैल /2024