ट्रेंडिंग
23-Apr-2024
...


नई दिल्ली(ईएमएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू,पूर्व राज्यपाल राम नाइक और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 56 अन्य को पद्मश्री सम्मान से सम्मानति किया है। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, जिसकी घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है जबकि पुरस्कार बाद में प्रदान किये जाते हैं। इसके अलावा तमिलनाडु की भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण दिया गया।अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, परोपकारी और उद्योगपति सीताराम जिंदल, डॉ. यंग-वे लियू, गायिका उषा उत्थुप, प्रो. (डॉ.) तेजस मधुसूदन पटेल, अभिनेता राजदत्त, डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक को पद्म भूषण दिया गया। इनके अलावा 56 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वीरेन्द्र विश्वकर्मा/ईएमएस 23 अप्रैल 2024