अंतर्राष्ट्रीय
27-Apr-2024
...


लंदन (ईएमएस)। सांप धरती पर सबसे विषैले जीवों में शुमार हैं। ब्‍लैक मांबा, इनलैंड ताइपन जैसे कुछ सांपों में इतना जहर होता है, क‍ि इनके एक बूंद जहर से भी दस से ज्‍यादा लोगों की जान जा सकती है। लेकिन क्‍या सचमुच सांप लोगों का पीछा करते हैं? देखते ही तुरंत हमला कर देते हैं? अपने सुना होगा क‍ि सांप उनका पीछा कर रहा था। कुछ यहां तक कह जाते हैं क‍ि सांप ने उनकी कार पर छलांग लगा दी। लेकिन क्‍या ये सब सच है? क्‍या सचमुच सांप पीछा करते हैं? रिपोर्ट के मुताबिक, कोई भी सांप कभी इंसान की ओर आना नहीं चाहता। वे इंसानों को शिकार के रूप में नहीं देखते, और उन पर हमला करने का उनका कभी इरादा नहीं होता। क‍िसी इंसान के ओर सांपों के आने का मतलब उनका पीछा करना बिल्‍कुल नहीं। सांपों के पीछा करने का दावा सिर्फ एक भ्रम है, जो फैलाया गया है। यही भ्रम क‍िसी भी इंसान के अंदर लड़ो या भागो का डर पैदा कर देता है। ऐसी स्थित‍ि में सांप की कोई भी हलचल से यही लगता है क‍ि वह पीछा कर रहा है। जानकारों के मुताबिक सांप आक्रामक नहीं होते। अगर आपको इसके बारे में और विस्‍तार से जानना है, तब आप अपनी आंखों में डर देखने से पहले सांप की आंखों में देखना चाहिए। वह बिल्‍कुल भी आक्रामक नहीं दिखेगा। वह सिर्फ उस जगह से भागता नजर आता है, जहां अपनी जान का खतरा नजर आने लगता है। सांप जब क‍िसी इंसान को देखता है, जब सांप को लगता है क‍ि कोई श‍िकारी उसका श‍िकार करने के ल‍िए आ रहा है। जैसे-जैसे शिकारी करीब आता जाता है, वह भागने की कोश‍िश करने लगता है। सबसे पहले वह पानी की खोज करता है, जहां जाकर छिप सके। लेकिन अगर इस बीच रास्‍ते में कोई इंसान आ गया, तब वह हमलावर हो जाता है।