राज्य
27-Apr-2024


- विभिन्न जोन क्षेत्रों में 72 प्रकरणों में 33 हजार 100 रूपये का स्पॉट फाईन किया वसूल भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा साफ सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में निगम अमले ने कार्यवाही करते हुए 72 प्ररकणों में 33 हजार 100 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में निगम के अमले द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कचरा, गंदगी फैलाने वालों, प्रतिबंधित पॉलीथीन/सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों, भवन निर्माण एवं सी.एण्ड.डी वेस्ट सड़कों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रखने वालों व हरित अपशिष्ट फैलाने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही भी निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्र. 01 के अमले ने 08 प्रकरणों में 02 हजार 100 रूपये स्पॉट फाईन के रूप में वसूल किये। जोन क्र. 08 के अमले ने 10 प्रकरणों में 15 हजार 500 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। जोन क्र. 09 के अमले ने 06 प्रकरणों में 600 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। जोन क्र. 12 के अमले ने 04 प्रकरणों में 400 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। जोन क्र. 13 के अमले ने 20 प्रकरणों में 04 हजार 500 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। जोन क्र. 14 के अमले ने 19 प्रकरणों में 09 हजार 500 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की तथा जोन क्र. 17 के अमले ने 05 प्रकरणों में 500 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। इस प्रकार निगम के अमले ने कुल 72 प्रकरणों में 33 हजार 100 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। हरि प्रसाद पाल / 27 अप्रैल, 2024