28-Apr-2024
...


अलास्का (ईएमएस)। जमीन के नीचे बसे शहरों के बारे में आपने बहुत सुना होगा। लेकिन आज हम आपको उस शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पूरा शहर एक ही छत के नीचे रहता है। पुलिस स्टेशन, चर्च, स्कूल, दुकान और डाकघर सबकुछ एक ही छत के नीचे मौजूद है। यहां की लाइफस्टाइल इतनी शानदार है कि देखकर आपको भी रंज हो सकता है। लेकिन यहां पहुंच पाना सबके लिए आसान नहीं है। हम बात कर रहे अलास्का के जंगल में बसे एक छोटे से शहर की, जिसे वन रूफ सिटी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यहां रहने वाले सभी लोग एक ही इमारत में निवास करते हैं। इस शहर में सिर्फ एक इमारत है, जिसमें समुदाय के सभी 217 लोग रहते हैं। वे इस इमारत को ही अपना शहर बताते हैं। इस इमारत को बेगिच टावर्स नाम दिया गया है। आप इस जगह पर कार या ट्रेन से नहीं पहुंच सकते। शहर तक पहुंचने के लिए आपको बंदरगाह जाना होगा। वहां से फेरी लेकर जाना होगा। यह एक डरावनी सुरंग के अंदर से निकलता है, जो रात भर बंद रहती है और सुबह 5 बजे खुलती है। एंटोन एंडरसन मेमोरियल टनल नाम की यह सुरंग उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी सुरंग है जो 2.5 मील तक फैली हुई है। यह इकलौता रास्ता है, जिसके जरिये आप व्हिटियर एंकोरेज शहर तक पहुंच सकते हैं। व्हिटियर के लगभग सभी निवासी बेगिच टावर्स की दीवारों के भीतर रहते हैं। वे कभी कभार ही बाहर निकलते हैं। कहते हैं कि पहले यह टॉवर सेना का बैरक हुआ करती थी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना यहां से गुप्त ऑपरेशन चलाया करती थी. लेकिन 1974 में इसे आवासीय बना दिया गया। लोग बताते हैं कि यहां नौकरी के अवसर बेहद कम हैं। यहां रहने वाले एक शख्स ने बताया था। उसने 1986 में व्हिटियर छोड़ दिया था। बताया था कि कैसे उसने बचपन में कोई इंटरनेट, टीवी नहीं देखा। एक रेडियो था, जिसका सिग्नल अक्सर खराब रहता था। लेकिन आज बेगिच टावर्स की विशाल 14 मंजिला इमारत में बहुत कुछ है। यहां अस्पताल है, थाना, दुकानें हैं, चर्च और स्कूल भी। बेगिच टावर्स में रहने वाले बच्चे एक स्कूल में पढ़ते हैं जो एक सुरंग के माध्यम से टावरों से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक इनडोर खेल का मैदान भी है। आशीष दुबे/ 28 अप्रैल 2024