लेख
28-Apr-2024
...


शुभ संवत 2081 शाके 1946, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय शुक्रोदय पूर्वे तिथि षष्ठी, सोमवासरे, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रे, गर योगे, वलकरणे, धनु की चंद्रमा, भद्रा रात्रि 4/11 तक शुक्र अस्त पूर्व में रात्रि 11/40 जययोग 4/11 तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी। आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, अधिकारी, शासक-प्रशासक, धनी-मानी, योगी-भोगी, लकड़ी का व्यापारी होगा। मेष राशि :- तनाव, उदर रोग, मित्र-लाभ, राजभय तथा पारिवारिक समस्या उलझेंगी। वृष राशि :- सुख, मांगलिक कार्य होगा, विरोध, मामले-मुकदमे में जीत की संभावना है। मिथुन राशि :- असंगति, हानि, विरोध, भय, यात्रा में हानि, सामाजिक कार्यों में सावधानी बरतें। कर्क राशि :- भूमि-लाभ, स्त्री-सुख, कार्य-प्रगति, स्थिति में सुधार, लाभ अवश्य होगा। सिंह राशि :- तनाव तथा श्वांस रोग से बचें, विरोधी चिन्ता, राजकार्य से लाभ होगा। कन्या राशि :- भूमिलाभ, स्त्री-सुख होगा, प्रगति, स्थिति में सुधार, लाभ अवश्य ही होगा। तुला राशि :- प्रगति, वाहन का भय, भूमि-लाभ, कलह, कुछ अच्छे कार्य की योजना बनेगी। वृश्चिक राशि :- कार्यसिद्धी, विरोध, लाभ, कष्ट, हर्ष, व्यय होगा, व्यापार में सुधार होगा। धनु राशि :- यात्रा से हानि, मातृ-पितृ कष्ट, व्यय में कमी किन्तु कुछ व्यवस्था भी बनेगी। मकर राशि :- शुभ कार्य, वाहनभय, रोगभय, धार्मिक कार्य में मन लगेगा, कुछ अच्छे कार्य बनेंगे। कुंभ राशि :- अभीष्ट-सिद्धी, राजभय, कार्यबाधा, राज-कार्य में रुकावट का अनुभव होगा। मीन राशि :- अल्प हानि, रोगभय, सम्पर्क लाभ, राजकार्य में विलम्ब व परेशानी अवश्य बनेगी। ड़ॉ पीएल गौतमाचार्य // मोनिका