क्षेत्रीय
28-Apr-2024
...


परिवार वालो ने लगाया लड़की छेड़ने को लेकर मृतक को धमकाने का आरोप भोपाल(ईएमएस)। शहर के नजदीक बिलखिरिया थाना इलाके में एक युवक ने गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में जाकर एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालो का आरोप है कि रिश्तेदार की शादी के दौरान कुछ लोगों ने उस पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाकर धमकाया था। इसके बाद ही युवक समरोह से बिना बताए गायब हो गया था। उसकी लाश रविवार सुबह 8 बजे दौलतपुरा के पास जंगल में पेड़ पर लटकी मिली। मिली जानकारी के अनुसार खाकरौन गांव जिला सागर का रहने वाला 19 वर्षीय अजय अहिरवार पिता मोलू अहिरवार वहीं प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले शुक्रवार को उनका परिवार बिलखिरिया के ग्राम दौलतपुराग में रहने वाले अजय के मामा की शादी में शामिल होने आया था। शनिवार रात को शादी समारोह गांव में चल रहा था। परिजनो का आरोप है कि समारोह के दौरान कुछ लोगों ने अजय पर लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उससे विवाद किया था। विवाद को लेकर अजय और उन लोगों के अनबन चल रही थी। बाद में अजय किसी को भी बिना कुछ बताए शादी समारोह से गायब हो गया। बाद में परिवार वालो और रिश्तेदारो ने देर रात तक आसपास के इलाके में उसकी खोजबीन की लेकिन उसकी कोई जानाकरी नहीं लगी। अगल सुबह दोबारा अजय की तलाश शुरु की गई तब उसकी लाश गांव से दूर जंगल में एक पेड़ पर लटकी नजर अई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को परिवार वालो ने अजय के साथ अनहोनी होने का सदेंह जताया है। मामला कायम कर पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। जॉच टीम का कहना है की पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वही परिजनो के आरोपो के आधार पर आगे की छानबीन की जायेगी। जुनेद / 28 अप्रैल