राज्य
29-Apr-2024
...


सरगुजा(ईएमएस)। शराब के नशे में चूर होकर शराबी ने अपनी पत्नी के सिर और चेहरे पर डंडे से वार करके मौत के घाट उतार दिया। मामला है उदयपुर थाना क्षेत्र के निम्हा गांव का है। जानकारी के मुताबिक किशुन राम (37) रात को नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी गीता (33) से खाना देने को कहा। गीता ने खाना नहीं बनाया था जिसे लेकर किशुन और गीता का विवाद हो गया। माता-पिता में विवाद होता देख उनके दोनों बच्चे पास में रहने वाले दादा-दादी के घर चले गए थे। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच किशुन राम ने पत्नी गीता के चेहरे और सिर पर डंडे से घातक वार किए थे, सिर पर गहरी चोट लगने ओर अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण बेहोशी की हालत में ही कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी थी। सुबह जब मृतका गीता और किशुन राम के 10 और 14 वर्षीय दोनों बच्चे सुबह घर पहुंचे। उन्होंने अपनी मां को उठाने की कोशिश की तब गीता की मौत की जानकारी अपने दादा-दादी और आरोपी के बड़े भाई सत्यनारायण को दी। घर वालों ने इस घटना की सूचना उदयपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम​​​ के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सत्यप्रकाश(ईएमएस) 29 अप्रैल 2024