अंतर्राष्ट्रीय
29-Apr-2024


लंदन (ईएमएस)। ब्रिटेन में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले भारतीय को 16 साल की सजा सुनाई गई है। हैदराबाद के रहने वाले 25 साल श्रीराम अम्बर्ला ने 2 साल पहले अपनी पूर्व प्रेमिका सोना बीजू की हत्या कर दी थी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने से पहले उसने गूगल पर सर्च किया था कि किसी शख्स को चाकू से तुरंत कैसे मारा जा सकता है। दरअसल, अम्बर्ला सोना से शादी करना चाहता था, लेकिन सोना ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बाद एक दिन अम्बर्ला उस रेस्तरां पहुंचा, जहां सोना काम करती थी। वहां उसने पूर्व प्रेमिका शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, वो फिर भी शादी के लिए नहीं मानी। विनोद उपाध्याय / 29 अप्रैल, 2024