क्षेत्रीय
29-Apr-2024
...


कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का होगा कर्ज माफ, गरीब महिला को मिलेंगे 1,00,000 सालाना उज्जैन (ईएमएस)। भाजपा सरकार ने किसानों का गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का कहा था लेकिन 2200 रूपये प्रति क्विंटल ही खरीदे जा रहे हैं। मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने और उनकी बेहतरी के लिए कार्य करने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ। मोदी सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ कर दिया तो किसानों के एक-दो लाख रुपए के कर्ज माफ क्यों नहीं किये जा सकते। बल्कि उल्टे खेती किसानी पर लगने वाले सामान पर जीएसटी लगा दी गई। उक्त बात उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने जनसंपर्क के दौरान संबोधित करते हुए कही। 29 अप्रैल को नागदा खाचरोद विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। यहां के 43 गांव में प्रातः 7 बजे से ही जनसंपर्क प्रारंभ कर देर रात्रि तक मतदाताओं से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का निवेदन प्रत्याशी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया। आम जन को संबोधित करते हुए महेश परमार ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। प्रत्येक गरीब घर में एक महिला को 1,00,000 सालाना दिए जाएंगे। युवाओं की पहली नौकरी पक्की देने की गारंटी भी की गई है और जिसकी जितनी हिस्सेदारी है उसकी उतनी भागीदारी का न्याय करने का भी कांग्रेस ने वचन दिया है। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराज राजसिंह पवार, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा, शहर अध्यक्ष राधे जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष धारा सिंह, यूथ कॉंग्रेस अध्यक्ष जीवन ढोला, स्वरूप नारायण चतुर्वेदी, संतोष बरखेड़ा, रामलाल मुकाती, संजय नन्देडा, अर्ज़ुन पाटीदार, वीरम गुर्जर, प्रवीण सिंह, नरेंद्र पटेल, कमल आर्य, लखन पटेल, बाबूलाल डाबी आदि मौजूद रहे। रामचन्द्र गिरि/ईएमएस/29/04/2024