राष्ट्रीय
29-Apr-2024


नई दिल्ली (ईएमएस)। इस्तीफे पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि लवली ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ही दिल्ली में इंडिया गठबंधन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। जब सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा रहा था, तो अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस से पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। लेकिन अब वह ऐसा क्यों कह रहे हैं। कोई उन्हें बताए। सूत्रों के अनुसार, अरविंदर सिंह लवली के त्यागपत्र देने व उसे स्वीकार करने के बावजूद अभी उत्तराधिकारी की ताजपोशी नहीं होगी। कांग्रेस आलाकमान लोकसभा चुनाव के बाद ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा। फिलहाल, चुनाव पूरे दमखम से लड़ने और गठबंधन धर्म निभाने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के 4-5वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी गठित करने पर विचार किया है। कांग्रेस आलाकमान लवली के संपर्क में हैं और उनसे उनकी नाराजगी के बारे में बात कर रहे हैं। इसी सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला है। संदीप सिंह/ देवेंद्र/ नई दिल्ली/ ईएमएस/29/अप्रैल/2024