राज्य
30-Apr-2024


नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रगति मैदान टनल में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए चालान काटने वाले कैमरे लगेंगे। इसे लेकर यातायात पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टनल में वर्तमान में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सामान्य कैमरे लगाए गए हैं। अब इसमें जल्द तेज रफ्तार वाहनों की पहचान करने वाले कैमरे लगेंगे। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि टनल के अंदर वाहनों की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। वाहनों की रफ्तार इससे अधिक ही रहती है। ऐसे में कई बार हादसे हो चुके हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) वाले कैमरे लगेंगे। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि टनल के अंदर वाहनों की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। वाहनों की रफ्तार इससे अधिक ही रहती है। ऐसे में कई बार हादसे हो चुके हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) वाले कैमरे लगेंगे। टनल में तेज रफ्तार की वजह से पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। इन कैमरों के लग जाने से कोई भी वाहन 30 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक की रफ्तार में चलेगा, तो तुरंत उसका चालान कट जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एएनपीआर कैमरे लगाने की प्रक्रिया मुख्यालय की ओर से चल रही है। इसे लगाने के लिए टनल के अंदर प्रमुख बिंदुओं की पहचान भी कर ली गई है। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली/ ईएमएस/30/ अप्रैल /2024