राष्ट्रीय
30-Apr-2024
...


-थाम सकते हैं चिराग पासवान का हाथ पटना(ईएमएस)। आरजेडी के पूर्व सांसद रामा सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भेजा है। इसके बाद उम्मीद है कि रामा सिंह बहुत जल्द चिराग पासवान का हाथ थाम सकते हैं। जानकारी अनुसार बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद रामा सिंह ने आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को प्रेषित किया है। गौरतलब है कि रामा सिंह ने हाल ही में आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की थी। अब जबकि उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है तो समझा यही जा रहा है कि रामा सिंह एलजेपी रामविलास में शामिल होने जा रहे हैं। रामा सिंह वैशाली या शिवहर से लोकसभा टिकट चाह रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलता देख उनका आरजेडी से मोह भंग हो गया। संभवत: इसी कारण रामा सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा देकर चिराग पासवान का हाथ थामने का मन बनाया है।