अंतर्राष्ट्रीय
30-Apr-2024
...


वॉशिंगटन (ईएमएस)। साउथ अमेरिका के पेरू में खाई में बस गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना उत्तरी पेरू में हुई। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, बस लगभग 200 मीटर (लगभग 650 फीट) गहरी खाई में गिरी। नीचे नदी थी। कई यात्री इसमें बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। रेस्क्यू वर्कर और फायरफाइटर्स घटनास्थल पर मौजूद हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लोकल प्रशासन ने इलाके में 48 घंटे के शोक की घोषणा की है। वहीं अधिकारी हादसे की वजह की जांच कर रहे हैं।