राज्य
30-Apr-2024


- मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा प्रदेश प्रभारी, केंद्रीय मंत्री, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व मंत्री 1 मई को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे भोपाल (ईएमएस)। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता 01 मई को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर, भिण्ड व ग्वालियर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इच्छावर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सिरोंज, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर, शिवपुरी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन दतिया, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ग्वालियर, वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भिण्ड एवं पूर्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर उज्जैन व मंदसौर के प्रवास पर रहेंगी। - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 मई को सागर, भिण्ड व ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 10.30 सागर लोकसभा की बीना में जनसभा, दोपहर 12 बजे सागर के खुरई में जनसभा, दोपहर 1.05 बजे भिण्ड लोकसभा के लहार में जनसभा, दोपहर 3.05 बजे ग्वालियर लोकसभा के डबरा में जनसभा, सायं 4.10 ग्वालियर के भितरवार में जनसभा एवं सायं 5.30 ग्वालियर में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 1 मई को भोपाल प्रदेश कार्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। - पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 1 मई को इच्छावर में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। - लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 1 मई को सागर लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। - केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 1 मई को अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। सिंधिया प्रातः 11 बजे अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। सिंधिया दोपहर 1 बजे पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती जी के साथ शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा के खेल स्टेडियम एवं दोपहर 3.45 बजे खोड में जनसभा को संबोधित करने के पश्चात शाम 6 बजे खोड में रोड शो एवं नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। - महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन 1 मई को दतिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला 1 मई को ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। - वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा 1 मई को भिण्ड लोकसभा के दतिया में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। - पूर्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर प्रातः 11 बजे उज्जैन के अंबिका रिसोर्ट लालखेड़ा रोड पर आयोजित महिला सम्मेलन एवं दोपहर 2.30 मंदसौर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। हरि प्रसाद पाल / 30 अप्रैल, 2024