अंतर्राष्ट्रीय
01-May-2024
...


मॉस्को(ईएमएस)। यूक्रेन और रूस के बीच स्थित काला सागर के ओडेसा बंदरगाह पर रूस की ओर से हमला किया गया है। इस खबर की पुष्टि यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा की गई है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने इसको लेकर बताया कि रूस की ओर से समुंद्र के किनारे एक के बाद एक कई धमाके हुए। इस हमले में ओडेसा की मशहूर इमारत हैरी पॉटर कैसल भी तबाह हो गया। इस दौरान कई शैक्षणिक संस्थान पर भी हमला हुआ। हमले की वजह से कैसल से आग की लपटें बाहर तक देखने को मिल रही थी। उस बिल्डिंग में मौजूद सामान भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इस हमले में हैरी पॉटर कैसल के अलावा इलाके में स्थित 20 से अधिक मकानों को भी नुकसान पहुंचा। जिसके बाद वहां रह रहे लोगों के लिए स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं इस हमले में प्रयोग हुए युद्ध मैटेरियल की बात करें तो ये सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लघंन करते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार घायलों में दो बच्चे और गर्भवती महिला भी है। जो मानवता को शर्मसार करने वाला है। वहीं रूस के अधिकारियों ने ये भी दावा किया है कि यूक्रेन द्वारा क्रीमिया में किए गए बड़े मिसाइल अटैक और ड्रोन हमले को रोकने में सफलता मिली। जबकि एक रूसी ब्लॉगर्स ने यह भी दावा किया कि हमले होने वाले इलाकों में मुख्य रूप से हवाई क्षेत्र शामिल थे। वीरेन्द्र विश्वकर्मा/ईएमएस 01 मई 2024