राष्ट्रीय
02-May-2024
...


भारत, जापान और बांग्लादेश में तापमान शीर्ष पर नई दिल्ली (ईएमएस)। एशिया के देशों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे गर्मी से संबंधित बीमारियों और मौतों में काफी ज्यादा तेजी आई है। बीते कुछ दिनों में भारत से फिलीपींस तक तापमान 100 से 120 डिग्री तक बढ़ गया है, जबकि जापान में तापमान 90 डिग्री तक बढ़ा है। मौसम विज्ञानी मैक्सिमिलियानो हरेरा ने लिखा है कि पूरे एशिया में तापमान कई पुराने रिकॉर्ड क्रूरतापूर्वक तोड़ रहा है, जो विश्व जलवायु इतिहास में अब तक की सबसे चरम घटना है। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में एशिया ने भीषण गर्मी देखी और मई के शुरुआत दिनों में भी इसके जारी रहने की संभावना है। दक्षिण एशिया के कई इलाकों में मार्च से ही तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। फिलीपींस में 1.4 करोड़ लोगों की आबादी वाले मनीला में बीते शनिवार को अब तक का उच्चतम तापमान 101.8 डिग्री फारेनहाइट (38.8 सेल्सियस) दर्ज किया गया। बांग्लादेश, भारत, चीन में भी गर्मी रंग दिखा रही है। बांग्लादेश में अप्रैल के आखिरी में गर्मी के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा। देश में तापमान 109.4 डिग्री (43 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया। मंगलवार को बांग्लादेश में उच्च तापमान 110.8 डिग्री (43.8 सेल्सियस) था। चीन के हालात भी अच्छे नहीं हैं। चीन के युन्नान प्रान्त में अप्रैल में देश का शीर्ष तापमान 110.1 डिग्री (43.4 सेल्सियस)रहा। हैनान प्रांत में तापमान 109 डिग्री (42.8 सेल्सियस) तक पहुंचा, जो हैनान के लिए अब तक का उच्चतम तापमान है। भारत कई हिस्सों में भीषण गर्मी है। खासतौर से कोलकाता में अप्रैल की सबसे लंबी गर्मी की लहर महसूस की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 मई तक कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यधिक गर्मी के लिए कोड रेड घोषित किया। यहां तापमान औसत से लगभग 9 से 18 डिग्री (5 से 10 डिग्री) अधिक, 114.8 डिग्री (46 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंचा है। जलवायु डेटा के विश्लेषण के अनुसार भारत 2030 तक उच्च तापमान के लिहाज से दुनिया का सबसे संवेदनशील देश होगा। जापान, म्यांमार में भी गर्मी का हाहाकार जापान में दक्षिण से उत्तर तक गर्मी के नए रिकॉर्ड बने हैं। लाओस में अप्रैल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड शुक्रवार को बना, जब नगोन में तापमान 109.8 डिग्री (43.2 सेल्सियस) तक पहुंच गया। म्यांमार में पारा 114.8 डिग्री (46 डिग्री सेल्सियस) तक बढ़ गया है। फिलीपींस में मनीला खाड़ी के सांगली प्वाइंट पर भी न्यूनतम तापमान 86.4 डिग्री (30.2 सेल्सियस) दर्ज किया गया, जो देश के इतिहास में रात का सबसे ज्यादा तापमान है। ताप सूचकांक 110 डिग्री से अधिक होने के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। थाईलैंड में भी भीषण गर्मी देखी जा रही है। एरिजोना विश्वविद्यालय में मौसम विज्ञान के प्रोफेसर किम वुड का कहना है कि इस गर्मी के पीछे की एक अहम वजह असामान्य रूप से समुद्र के पानी का गर्म होना है। उनका कहना है कि कुछ स्थानों पर गर्मी कुछ समय के लिए कम हो सकती है लेकिन औसत से ज्यादा तापमान बना रहेगा। मई के मध्य तक गर्मी और भी बढ़ सकती है। आशीष/ईएमएस 02 मई 2024