राज्य
02-May-2024
...


मैनपुरी (ई एम एस ) माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से सख्त राजनेता की छवि बनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी में रोड़ शो भी अलग ढ़ंग से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड़ शो में बुलडोजर भी नजर आएंगे। सपा के इस अभेद किले को फतह करने की जुगत में जुटी भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी के लिए लग्जरी गाड़ियों की जगह 14 बुलडोजरों की व्यवस्था की है। जिन पर सवार होकर वह भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के लिए वोट मांगेंगे, रोड शो के माध्यम से वे प्रदेश भर में अपराधियों के सफाये के संकल्प संदेश देने का प्रयास करेंगे। अवैध कब्जाधारियों और माफियाओं के आसियानों और संपत्ति को प्रदेश भर में जिस तरह ढहाया गया है। इसी प्रकार मैनपुरी पर बने सपा के अभेद किले को ध्वस्त कर कमल खिलाएंगे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह की पंरपरागत सीट है। इस पर मुलायम सिंह की पुत्रवधू डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं, जिन्हें सपा के पूर्व सिपहसलाकर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह चुनौती दे रहे हैं। जयवीर सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं। भाजपा इस सीट को जीतने के लिए प्रयास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उनके समर्थन में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में रोड शो के लिए आ रहे हैं। जिसकी तैयारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर ली है और रोड़ शो के लिए करहल चौराहा महाराणा प्रताप चौक पर 14 बुलडोजर भी मंगा लिए हैं रामजी लाल गोस्वामी ब्यूरो प्रमुख( ई एम एस) 02-05-2024