राष्ट्रीय
02-May-2024
...


कल अपने साथियों के साथ शिव सेना (शिंदे गुट) में होंगे शामिल मुंबई,( ईएमएस)। संजय निरुपम कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद वह महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे-नीत शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। संजय ने शिवसेना से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी अब वह 19 साल के बाद फिर से ‘घर वापसी’ कर रहे हैं। संजय निरुपम ने कहा कि बाला साहेब भवन में सीएम शिंदे से मिलने के उन्होंने तय किया है कि 3 मई यानी शुक्रवार को अपने सभी साथियों के साथ शिव सेना (शिंदे गुट) में शामिल होंगे। दरअसल शिवसेना छोड़ने के बाद संजय निरुपम 2005 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया था। वह 2009 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर से बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाइक को हराकर सांसद चुने गए थे। कांग्रेस में 19 साल तक रहने के दौरान संजय निरुपन कई पदों पर काम किया जिनमें से मुंबई इकाई के प्रमुख पद की जिम्मेदारी भी शामिल थी। कांग्रेस ने पिछले माह अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते संजय को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। निष्कासन से कुछ दिन पहले ही संजय निरुपम ने मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर फैसला करने के लिए कांग्रेस को एक सप्ताह का समय दिया था। शिवसेना पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि संजय निरुपम जल्द ही शिवसेना में शामिल होंगे। इस मौके पर निरुपम भी उनके साथ थे, लेकिन शिंदे ने इसे शिष्टाचार मुलाकात करार दिया। इस बीच शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुंबई में 20 मई को मतदान होगा। सिराज/ईएमएस 02मई24