03-May-2024
...


-53,000 टन सोना अभी भी निकाला जाना है बाकी न्यू साउथ वेल्स (ईएमएस)। दुनिया में अभी तक कुल 2,01,296 टन सोना जमीन से खोदकर निकाल लिया गया है। 53,000 टन सोना अभी पृथ्वी के गर्भ से निकाला जाना बाकी है। यह दावा किया है वैज्ञानिकों ने। आज से लगभग 150 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के हिल एंड पर खुदाई चल रही थी। जर्मन में पैदा हुए बेर्नहार्ट होल्टरमैन यहां खुदाई करवा रहे थे। वे सोने की माइनिंग के लिए जाने जाते हैं। इसी खुदाई में उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड का टुकड़ा मिला। इस सोने का वजन इतना ज्यादा था कि दो लोग मिलकर इसे उठा नहीं सकते थे। कीमत इतनी थी कि सात पुश्तें आराम से जीवन गुजार सकती थीं।1872 में हुई उस खुदाई में होल्टरमैन को 290 किलोग्राम सोने का नगेट मिला था। इसे होल्टरमैन नगेट का नाम दिया गया। आज के भाव के हिसाब से एक किलोग्राम सोने की कीम 62,10,032.29 रुपये (62 लाख रुपये से अधिक) है। सोने के इसी प्राइस के हिसाब से यदि 290 किलो सोने की कीमत निकाली जाए तो यह 1,80,09,09,364.1 रुपये होगी। 1 अरब 80 करोड़ से भी अधिक रुपये। इससे पहले और बाद में भी सोने के अलग-अलग वजनी नगेट मिले, मगर इतना भारी नगेट कभी नहीं मिला। दूसरे नंबर पर मिला सबसे अधिक वजनी नगेट 99.9 किलोग्राम (3,524 औंस) का था। इसका नाम वेल्कम स्ट्रेंजर रखा गया था। वेल्कम स्ट्रेंजर भी ऑस्ट्रेलिया में ही खोजा गया था। इसे खोजने वालों में दो लोग शामिल थे, जिनका नाम जॉन डेसन और रिचर्ड ओएटस थे। समझा जाता है कि अब तक जितना भी गोल्ड (2,01,296 टन) खोजा गया है, उसका मूल्य लगभग 12.5 ट्रिलियन डॉलर है। इसे यूं समझिए कि अमेरिका की कुल जीडीपी 20 ट्रिलियन डॉलर की है। आज के समय में कोई देश किनता अमीर है, यह उस देश के गोल्ड रिजर्व को देखकर जाना जा सकता है।भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि भारत जल्द ही यह लक्ष्य हासिल कर लेगा। सुदामा/ईएमएस 03 मई 2024