अंतर्राष्ट्रीय
04-May-2024
...


-मंदिर जापान के कामाकुरा शहर में है स्थित टोक्यो (ईएमएस)। हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे तलाक मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर का नाम मात्सुगाओका टोकेई-जी है। यह जापान में स्थित है। 12वीं और 13वीं शताब्दी के दौरान जापानी समाज में केवल पुरुषों के लिए ही तलाक की व्यवस्था थी। उन दिनों पुरुष अपनी पत्नियों को बहुत आसानी से तलाक दे सकते थे, लेकिन इस मंदिर के दरवाजे उन महिलाओं के लिए खुले थे जो घरेलू हिंसा या दुर्व्यवहार की शिकार थीं। तलाक मंदिर थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन इसके पीछे भी एक कहानी है। लोगों की मानें तो टोकई-जी का इतिहास करीब 700 साल पुराना है। यह मंदिर जापान के कामाकुरा शहर में स्थित है। यह मंदिर घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं का घर माना जाता है। कहा जाता है कि सदियों पहले महिलाएं अपने अत्याचारी पतियों से छुटकारा पाने के लिए इस मंदिर में शरण लेती थीं। बता दें कि इस मंदिर का निर्माण काकुसन नाम की नन ने अपने पति होजो टोकिमुन के साथ मिलकर करवाया था। वह न तो अपने पति से खुश थी और न ही उसके पास तलाक लेने का कोई रास्ता था। जापान में कामाकुरा युग के दौरान, महिलाओं के पति बिना कोई कारण बताए अपनी शादी तोड़ सकते थे। इसके लिए उन्हें साढ़े तीन लाइन का नोटिस लिखना पड़ा। लोगों के ph इस मंदिर में महिलाएं करीब तीन साल तक रहकर अपने पति को तलाक दे सकती थीं। बाद में इसे घटाकर दो साल कर दिया गया। वर्ष 1902 तक मंदिर में पुरुषों का प्रवेश सख्त वर्जित था। लेकिन इसके बाद, जब 1902 में एंगाकु-जी ने मंदिर पर कब्जा कर लिया, तो उन्होंने एक पुरुष मठाधीश को नियुक्त किया। बता दें कि दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो अपने अजीब इतिहास के लिए जानी जाती हैं। भारत में ही आपको ऐसी कई जगहें मिल जाएंगी। सुदामा/ईएमएस 04 मई 2024