राष्ट्रीय
04-May-2024


अलवर,(ईएमएस)। राजस्थान के अलवर में बदमाश महिला के घर में घुस गया और पिस्टल दिखा कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने कहा है कि पीड़िता दो मई को रात के समय घर पर थी, तभी सोनू सिंह जबरदस्ती उसके कमरे में घुस आया। उस समय घर पर पीड़िता का पति नहीं था। सोनू ने महिला को पिस्टल दिखाकर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता डर गई। डरा-धमकाकर सोनू ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। पीड़ता ने बताय कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह यह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद जनवरी 2024 को भी आरोपी सोनू ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। इससे पीड़िता ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। दुष्कर्म की जानकारी लगते ही पीड़ता को उसके पति ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कहा कि सोनू सिंह ने उसका वीडियो वायरल कर दिया है। इस मामले में तातारपुर थाने में केस दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए पीड़िता परेशान होकर एसपी के पास पहुंची और अपनी आप बीती सुनाई। पीड़िता को एसपी ने इस मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। सिराज/ईएमएस 04मई24