राज्य
04-May-2024


वडोदरा (ईएमएस)| वडोदरा में भाजपा उम्मीदवार हेमांग जोशी के नाम के आगे लिखे डॉक्टर का विरोध करने कांग्रेस को महंगा साबित हो रहा है| वडोदरा शहर के कांग्रेस प्रमुख ने जिला निर्वाचन अधिकारी पत्र लिखकर हेमांग जोशी के नाम के आगे से डॉक्टर हटाने की मांग की है| इस मांग के विरोध में वडोदरा के फिजियोथेरापिस्ट सड़कों पर उतर आए और कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की है| भाजपा ने डॉ. हेमांग जोशी को वडोदरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है| हेमांग जोशी फिजियोथेरापिस्ट होने के साथ ही पीएचडी भी कर रहे हैं| कांग्रेस को हेमांग जोशी के नाम के आगे लिखा डॉक्टर खटक रहा है, इसलिए उसने निर्वाचन अधिकारी से लिखित में डॉक्टर शब्द हटाने की मांग की है| कांग्रेस की इस मांग के विरोध कई फिजियोथेरापिस्ट सड़कों पर उतर आए हैं और कांग्रेस से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं| अपने आई कार्ड के साथ विरोध कर रहे फिजियोथेरापिस्ट डॉ. पार्थ पटेल ने कहा कि हम डॉक्टर हैं और हम किसी पार्टी के नहीं हैं| हम इस बात का विरोध कर रहे हैं कि फिजियोथेरापिस्ट अपने नाम के आगे डॉक्टर नहीं लगा सकता| जबकि सरकार हमे डॉक्टर लिखने की मंजूरी देती है| डॉ. आशीष परमार के मुताबिक हम फिजियोथेरापी के प्रोफेशन में आए हैं| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी फिजियोथेरापिस्ट को डॉक्टर के तौर पर संबोंधित किया है| ऐसे में हमारे प्रोफेशन पर ऊंगली उठाना ठीक नहीं है| हमारी लड़ाई फिजियोथेरापिस्ट के लिए नहीं बल्कि पूरे प्रोफेशन को लेकर लड़ी है| कांग्रेस अपना बयान वापस ले और तुरंत माफी मांगे| अन्य एक डॉक्टर ने कहा कि कोई फिजियोथेरापिस्ट ऐसे ही नहीं बन जाता| फिजियोथेरापिस्ट बनने के लिए साढ़े चार समय लगता है और ऐसे में कोई भी आकर कहे कि डॉक्टर शब्द के उपयोग पर रोक लगाने की मांग उचित नहीं है| हमे काउंसिल मान्यता देता है| उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस माफी नहीं मांगती है तो हम आंदोलन करेंगे| देश में 21 हजार जितने फिजियोथेरापिस्ट हैं और कांग्रेस ने हमारे प्रोफेशन को लेकर गलत टिप्पणी की है, उसे माफी मांगनी चाहिए| सतीश/04 मई