अंतर्राष्ट्रीय
04-May-2024


जकार्ता (ईएमएस)। इंडोनेशिया में गुरुवार से जारी भारी बारिश के कारण अब तक 15 लोगों की मौत हो गई हैं। इंडोनेशिया के डिजास्टर मैनेजमेंट के मुताबिक, पूरे देश में दर्जनों घर बह गए और सडक़ें भी टूट गई हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारी अब्दुल मुहारी ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात एक बजे दक्षिण सुलावेसी में भूस्खलन हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। पूरे देश में अब तक 1300 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया और 1800 से ज्यादा घर बह गए है। साउथ सुलावेसी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बाढ़ से लोगों को निकालने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट की कई टीमें लगी हुई है। विनोद उपाध्याय / 04 मई, 2024