क्षेत्रीय
05-May-2024


दतिया ( ईएमएस ) इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरा में सिद्ध आश्रम पर 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन 9 मई से होगा। इस अवसर पर रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन 17 मई तक चलेगा। समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि, सुबह 7 बजे से 11 बजे तक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से शाम पांच बजे तक श्रीराम कथा होगी। जबकि शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रासलीला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में यज्ञ आचार्य के रूप में पं. सुमित कुमार, पं. अनुज कुमार शामिल होंगे। जबकि सरस किशोरी के द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा।