अंतर्राष्ट्रीय
05-May-2024
...


-यहां बिखरे हैं कंकाल, जहाजों के मलबे नामिब (ईएमएस)। अफ्रीका के दक्षिणी हिस्से में स्थित नामीबिया देश में एक रेगिस्तान है नामिब। पुराने वक्त में पुर्तगाली नाविकों ने इस रेगिस्तान के पास स्थित समुद्री तट को ‘नर्क का दरवाजा’ बताया था। इस वजह से यहां कोई नहीं जाना चाहता। पर आपको जानकर हैरानी होगी, कि ये जगह एक प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुकी है। जानकारी के अनुसार नामीबिया का स्केलिटन कोस्ट बेहद खौफनाक अनुभव देने वाली जगह है। ‘नर्क का दरवाजा’, ‘धरती का अंत’, जैसे उपनामों से इस जगह को जाना जाता है। लोगों का मानना है कि इस इलाके को भगवान ने बेहद गुस्से में बनाया होगा। ये वो जगह है जहां पर समुद्र और रेगिस्तान एक दूसरे से मिलते हैं। यहां लंबी दूरी तक रेत के टीले फैले हैं, जंगली जानवर रहते हैं और उसके साथ-साथ चारों ओर कंकाल, जहाजों के मलबे आदि भी फैले रहते हैं।जब भी समुद्र में लो टाइड आती है, और पानी पीछे जाता है, तो कई कंकाल तट पर पड़े दिख जाते हैं। इस इलाके के पास बहुत लोग नहीं रहते हैं। यहां काफी हाथी पाए जाते हैं जो रेत में गड्ढा खोदकर अंदर से पानी निकालते हैं। इसके अलावा जिराफ, शेर, हायना, और बबून जैसे जीव भी यहां पाए जाते हैं। सीएनएन के अनुसार इस इलाके में हिंबा जनजाति के लोग भी रहते हैं। इस जनजाति के लोग नहाते ही नहीं हैं।इस इलाके में चूंकि आबादी बेहद कम है, इस वजह से यहां पर प्रदूषण भी नहीं है। इस वजह से आसमान बेहद साफ नजर आते हैं। यहां पर लोग ड्यून ट्रेकिंग करने आते हैं। गाड़ियों पर वो इस रेगिस्तान के टीलों की यात्रा करते हैं। जानकारी के अनुसार यहां पर करीब 1000 जहाज ध्वस्त हो चुके हैं, जिनका मलबा तट पर पड़ा मिल जाता है। बीच एटलस वेबसाइट ने इस तट को दुनिया के सबसे खूबसूरत गोल्डेन बीच में से एक का दर्जा दिया है। आप अब तक तो ये समझ गए होंगे कि इसका नाम स्केलिटन कोस्ट क्यों है। वो इसलिए क्योंकि यहां पर व्हेल मछली के कंकाल काफी संख्या में मिले हैं। बता दें कि दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो इतनी अजीबोगरीब हैं, कि यहां जाने वाले लोग या तो उन जगहों पर लौटकर दोबारा नहीं जाना चाहते, या फिर बार-बार जाना चाहते हैं। सुदामा/ईएमएस 05 मई 2024