ज़रा हटके
05-May-2024
...


-करवाना चाहती थी ऐसा काम, पर हो गई गिरफ्तार बीजिंग (ईएमएस)। चीन में एक मां ने अपने जवान बेटे के लिए एक 11 साल की लड़की को किडनैप कर लिया। महिला उस लड़की को अपने बेटे की दुल्हन बनाना चाहती थी। पर उसका जो तरीका था, वो बेहद चौंकाने वाला है। मां को लगा कि वो लड़की को अपने बेटे के लिए तैयार कर के बेहतर बीवी बना लेगी, उसे घर के तौरतरीके सिखाएगी…तो उसने उसे किडनैप कर लिया। पर उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। एक रिपोर्ट के अनुसार चीन के गुइजाओ प्रांत के लियुपांशुई शहर में एक गांव है, जहां पिछले साल चौंकाने वाली घटना घटी। यैंग उपनाम की एक महिला, इस गांव में किसी काम से फरवरी 2023 में गई थी। 13 फरवरी को उसकी मुलाकात एक 11 साल की लड़की से हुई। यैंग का एक 27 साल का बेटा था, जिसके लिए वो दुल्हन खोज रही थी। उसे वो 11 साल की लड़की इतनी पसंद आई कि उसने ये तक नहीं सचा कि वो फिलहाल बच्ची है और बेटे से काफी छोटी है। उसने तय कर लिया कि वो लड़की की शादी अपने बेटे से करवाएगी। उसने लड़की के माता-पिता के सामने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने दूसरा प्लान सोचा। उसने बेटे के साथ मिलकर उस लड़की को किडनैप करने की योजना बनाई। 14 फरवरी के दिन, जब लड़की घर पर अकेली थी, तब मां ने उस बच्ची को किडनैप कर लिया। महिला उसे अपने साथ युनन में अपने घर लेती गई मगर 6 दिन बाद वो पुलिस द्वारा पकड़ी गई। बेटा भी 4 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 15 दिसंबर को मां-बेटे को कोर्ट ने सजा सुनाई। मां को 2 साल की सजा, जबकि बेटे को 7 महीने की सजा हुई। दोनों ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील की, मगर पिछले महीने कोर्ट ने अपने उसी फैसले को बरकार रखा। चीनी सोशल मीडिया पर ये मामला तूल पकड़ने लगा। लोगों को इस बात से आपत्ति है कि बच्चे को अगवा करने के इस मामले में मां-बेटे को इतनी कम सजा क्यों दी गई है! कई लोगों ने दावा किया कि चीन में पुराने समय में ये रिवाज था कि कम उम्र की लड़कियों को लोग गोद लेते थे और उन्हें अपने परिवार में पालते-बड़ा करते थे, जिससे बड़े होने के बाद वो अपने बेटे से लड़कियों की शादी करवा सकें। ये प्रथा 1950 के दौर में खत्म हो गई थी। बता दें कि हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि वो अपने बच्चों के लिए बेहतर जीवनसाथी का चुनाव करें। पर अच्छे साथी की तलाश में वो सिर्फ योग्य वर-वधु की तलाश ही करते हैं, उसे किडनैप नहीं करते! सुदामा/ईएमएस 05 मई 2024