क्षेत्रीय
05-May-2024


ग्वालियर ( ईएमएस ) । एक महिला के पति के जेल जाने पर वह जमानत के लिए परेशान हो रही तभी महिला को एक युवक ने मदद का झांसा दिया, इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भी वह पिछले चार साल से उसका शोषण कर रहा था। अब जब यह शोषण से परेशान हो गई तो महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है | जानकारी के अनुसार डबरा निवारी 32 वषीय महिला थाने पहुंची और शिकायत की है कि वर्ष 2019 में उसके पति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था और जेल हो गई थी। उस समय वह परेशान थी और न्यायालय में जमानत के लिए पहुंची थी, तो उसकी मुलाकात गब्बर सिंह शिरोमणी से हुई और उसने उसे मदद का वादा किया और हाईकोर्ट के वकील की मदद से जमानत कराने को बोला। इसके बाद वह उसे वकील से मुलाकात कराने लाया और लौटते समय जौरासी के जंगल में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर पिछले चार साल से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।