राष्ट्रीय
05-May-2024


नई दिल्ली (ईएमएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ पार्टी के गठबंधन की आलोचना करते हुए अरविंदर सिंह लवली के पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद देवेंद्र यादव को कांग्रेस की दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। यादव ने पदभार संभाल लिया है। रविवार को औपचारिक रूप से पदभार संभालने वाले देवेंद्र यादव ने कहा कि ‘‘आज देश को कांग्रेस की जरूरत है।यादव ने यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। यादव ने कहा, ‘‘मुझे इस पद के लिए नामित करने को लेकर मैं कांग्रेस को धन्यवाद देता हूं। मैं मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अजय माकन का आभारी हूं। कांग्रेस नेता ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भी एक कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और बहुत संघर्ष और कठिनाइयां देखी हैं। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अंतरिम प्रमुख ने कहा, ‘‘कांग्रेस हमारी मां है, इसे आज हमारी जरूरत है। आज देश को कांग्रेस की जरूरत है। सुबोध\०५\०५\२०२४