राष्ट्रीय
06-May-2024
...


-वीडियो वायरल, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार बिजनौर,(ईएमएस)। अक्सर सुनने में आता है पति अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता है उसे तरह तरह की यातनाएं देता है लेकिन उत्तरप्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी अपने पति को प्रताड़ित करती है उसके हाथ पैर बांधकर सिगरेट से जलाती है। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तरप्रदेश के बिजनौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक पत्‍नी अपने पति के हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर रही है। इतना ही नहीं पति के सीने पर बैठकर उसका गला दबाने का प्रयास भी कर रही है और उसे पति को सिगरेट से जलाती नजर आ रही है। पुलिस ने तत्‍काल ऐक्‍शन लेते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पति का आरोप है कि वह पत्नी का लंबे समय से प्रताड़ना का शिकार हो रहा था। यह घटना स्‍योहारा इलाके के एक गांव की है। यहां रहने वाले एक युवक ने पुलिस से अपनी पत्‍नी की प्रताड़ना की शिकायत की। उसने बताया कि पत्‍नी नशीला पदार्थ खिलाकर टार्चर करती है। जब वह बेहोश हो जाता है तो उसके हाथ और पैर बांधकर पिटाई करती है। कुछ दिन पहले उसको नशे की गोली खिलाकर शरीर को सिगरेट से दागा। फिर उसकी गला दबाकर हत्‍या करने की कोशिश की। पीड़ित युवक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा तो उन्‍हें महिला का गलत व्‍यवहार नजर आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पत्‍नी घर में लगे पर्दे से पति का हाथ पैर बांधकर उसकी पिटाई कर रही है। पति का आरोप है कि बहुत दिनों तक प्रताड़न सहने के बाद उसने अब जाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच कर रही है। सिराज/ईएमएस 06मई24