ट्रेंडिंग
06-May-2024
...


10 जून को भाजपा के सीएम का होगा शपथग्रहण समारोह गंजम (ईएमएस)। ओडिशा के गंजम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जैसे त्रिपुरा को 30 साल से ज्यादा के कम्युनिस्ट और कांग्रेस के शासन ने तबाह कर दिया। वहां के लोगों के भाजपा को मौका दिया और पांच साल में लोगों ने काफी काम किया और अब त्रिपुरा तेज गति से विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था के लिए बदनाम हो चुकी थी हमें मौका दिया योगी बैठे और आज उत्तर प्रदेश विकास कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा, चार जून को बीजेडी सरकार की एक्सपाइरी डेट लिखी हुई है। आज छ: मई है और छ: जून को भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा, 10 जून को भाजपा पार्टी के मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह होगा। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से हमारी सभी घोषणाओं पर अमल करने वाले हैं। ओडिशा में बीजेडी अस्त है, कांग्रेस पस्त है...वहीं, भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर उभरी है। पीएम मोदी ने कहा ओडिशा में इस बार दो यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। एक यज्ञ देश में मजबूत सरकार बनाने के लिए है। दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है। हमारा फोकस ओडिशा की कोस्टल इकॉनमी पर है। हर क्षेत्र में हम बहुत निवेश कर रहे हैं। हमने पहली बार मछली पालन का अलग मंत्रालय बनाया, बोट को आधुनिक बनाने के लिए सब्सिडी दी, हमने मछुआरों को पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड दिया। यहां ओडिशा में भी सागरमाला योजना के तहत करोड़ों का काम हुआ है। मछुआरों की सुविधा और समृद्धि हमारे लिए सर्वोपरि है। आशीष दुबे / 06 मई 2024